दोघट। भड़ल गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण रास्ते पर जलभराव और गंदगी है। लोगों का रास्ते से गुजरना दूभर है। ग्रामीणों का कहना है कि गई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं पाया है। इस रास्ते पर प्राइमरी स्कूल व मंदिर होने के कारण मार्ग से अधिकांश लोगों का आना-जाना है। शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मार्ग पर गंदगी होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। विनोद का कहना है कि रास्ते पर मंदिर होने के कारण मंदिर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। महिपाल और नरेश का कहना है कि पानी की निकासी न होने के कारण रास्ते पर जलभराव व कीचड़ हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।