फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लोग नहीं खरीद पा रहे जमीन और मकान, खतौनी के लिए किसान परेशान

Wed, 01 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में खतौनी निकलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग
विज्ञापन
बड़ौत। जनपद में भूलेख की साइट ठप हो जाने की वजह से खतौनी नहीं निकल पा रही है। जिस कारण लोग न तो जमीन, मकान खरीद पा रहे हैं और न ही उनके विरासती काम हो पा रहे हैं। वहीं भूमि संबंधित वादों को लेकर न्यायालयों द्वारा जारी किए जा रहे आदेश भी दर्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बड़ौत, बागपत व खेकड़ा तहसील में प्रतिदिन 1500 से अधिक खतौनी किसान व आमजन निकलवाते हैं। वहीं रजिस्ट्ररी कार्यालय में प्रतिदिन 30 से अधिक जमीनी बैनामे होते हैं, लेकिन गत एक सप्ताह से भूलेख की साइट ठप हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। आलम यह है कि एक सप्ताह के अंदर साढ़े दस हजार से अधिक खतौनी न निकलने व लगभग 210 जमीन के बैनामे अटकने से एक से डेढ़ करोड़ का राजस्व का नुकसान हुआ है। किसान खतौनी प्राप्त करने के लिए सुबह तहसील में आ जाते हैं और पूरे दिन लाइन में लगे रहने के बावजूद बिना खतौनी मिले मायूस होकर लौट जाते हैं।
एक सप्ताह से लगा रहे चक्कर
बड़ौत तहसील में खतौनी लेने के लिए आए काठा गांव निवासी बलराम का कहना है कि जमीन खरीदने के लिए खतौनी की जरूरत है, लेकिन एक सप्ताह से लगातार चक्कर काटने के बावजूद खतौनी नहीं मिल रही है। सिनौली गांव के जितेंद्र मान का कहना है कि मलकपुर चीनी मिल में गन्ना बाण्ड चालू कराने के लिए खतौनी की बेहद जरूरत है, लेकिन लगातार चक्कर काटने के बावजूद खतौनी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कोट...
- लखनऊ में इन दिनों भूलेख की साइट की रियल टाइम खतौनी व मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है, इसी वजह साइट ठप पड़ी है। साइट ठप हो जाने से जहां खतौनी न निकलने से राजस्व प्रभावित हो रहा है। जमीनी बैनामा कराने में खतौनी की जरूरत होती है, इसलिए बैनामे के कार्य के साथ-साथ अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे है। जल्द ही साइट के चलने की उम्मीद है। - प्रिया गर्ग, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें