फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का दुरुपयोग करने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पानी का दुरुपयोग करने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों को सरकारी धन का सदुपयोग करने और गांवों का विकास कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गांव में जलभराव की समस्या व रास्तों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में विकास कार्यों की कार्य योजना बनाकर मानक के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। गांवो में नियमित सफाई कराने और स्वच्छ बनाकर गांव को मॉडल के रूप में बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान गांव की प्रथम कड़ी होती हैं। उन्होंने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने व कलस्टर बनाकर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए कहा। उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पावला के तालाब को आकर्षक सरोवर बनाने और तालाब को मॉडल के रूप में विकसित कर वहां पर झरना, ट्रैक, फलदार वृक्ष, लाइट, तिरंगा की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में पानी का दुरुपयोग करने वालों के पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें