फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक न होने से पीएचसी पर आने वाले मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दाहा पीएचसी पर तैनात चिकित्सक करीब दस दिन से अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके बारे में विभाग के अधिकारियों ने त्यागपत्र देने की बात बताई है। पीएचसी पर चिकित्सक के अभाव में फार्मेसिस्ट ही मरीजों की जांच कर दवा दे रहा है।
दो माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी पर तैनात दो चिकित्सकों में एक का मूलसम पीएचसी पर तबादला कर दिया था। पिछले दो माह से पीएचसी पर तैनात चिकित्सक गौरव चौहान मरीजों का इलाज कर रहे थे। वह करीब दस दिन से अस्पताल से अनुपस्थित चल रहे हैं। दो दिन पूर्व उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। अब पीएचसी पर चिकित्सक न होने से वहां आने वाले मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक के अभाव में इलाज के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। पीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट मरीजों को दवाई दे रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल पीएचसी पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को पीएचसी पर एक चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें