बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद शर्मा व दिगंबर जैन कालेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पांच अक्टूबर को जारी की गई पहली कट आफ त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दी थी। अब संशोधित लिस्ट जारी की है। कट आफ में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश कंफर्म कराने के लिए अपने मूल शैक्षिक और जातिगत अभिलेखों को साथ लाना होगा। विवि ने यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कट आफ जारी की है।