फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आरक्षण रद्द करा रहे यात्री, आधी रह गई आय

Fri, 13 Jan 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खाली पड़ा बड़ौत रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
बड़ौत। कड़ाके की ठंड व कोहरे का असर रेल यात्रा पर भी पड़ा है। लोग बहुत जरूरी होने पर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। जिस कारण यात्रियों की संख्या आधी हो गई है। वहीं लोग आरक्षण भी रद्द करा रहे हैं। इससे रेलवे की आय पर भी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप-डाउन 26 ट्रेनें संचालित है। जिसमें नगर के रेलवे स्टेशन से सामान्य दिनों में लगभग पांच हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते थे, लेकिन जैसे-जैसे ठंड और कोहरा बढ़ रहा है, यात्रियों की संख्या में घट रही है। आलम यह है कि अब इस रूट पर यात्रियों की संख्या पांच हजार से मात्र 2000 ही रह गई है।

ज्यादा जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकलकर ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। ठंड का असर रेलवे के आरक्षण पर भी पड़ा है। यह ठंड का ही असर है कि पिछले एक सप्ताह के अंदर 80 से अधिक आरक्षण रद्द हो चुके हैं, क्योंकि लोग ठंड के इस मौसम में कहीं बाहर जाने से परहेज कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि ठंड की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें