अब तक एक लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण
बागपत। जिले में चल रहे खुरपका-मुंहपका टीकाकरण के 25वें चरण में 1,19,920 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इस कार्य में 23 टीमें लगी हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का 25वां चरण चल रहा है। जिले में 4.89 लाख पशुओं को टीकाकरण किया जाना है। अभी तक जिले में 1,19,920 पशुओं को अभी तक 23 टीमों टीकाकरण कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। दूसरे जनपद और राज्यों की सीमाओं से सटे गांव, कस्बों में सबसे पहले टीकाकरण कराकर उन्हें संतृप्त किया है। सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि भैंस वंशीय पशुओं में 86498 और गोवंशीय पशुओं में 33422 को टीके लगाए गए।