फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर पीस क्रॉस कंट्री रेस में खूब दौड़ा छात्र

विज्ञापन
बड़ौत में फ़ॉर पीस क्रॉस कंट्री रेस के विजेता बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते डीएम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में शनिवार को रन फॉर पीस क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया। जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को डीएम ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उद्घाटन जनता वैदिक कॉलेज के सामने से योगेश जिंदल, मीरा मुद्गल व भाजपा नेता धर्मेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कंट्री रेस में कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रेस कॉलेज से शुरू होकर बावली चुंगी, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, दिल्ली रोड, औद्योगिक पुलिस चौकी होते हुए होटल सेंट्रम पर जाकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता के पहले चार विजेताओं जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मीरा मुद्गल व कार्यक्रम संचालिका पल्लवी तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। मौके पर रालोद नेता अरुण तोमर, सहकारी समिति मलकपुर मिल के पूर्व चेयरमैन धूमसिंह, संजीव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें