फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में करें प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के परिषदीय व उच्च शैक्षिक संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्र हित में कराए गए कार्यों पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छात्र हिंदी और अंग्रेजी में छह सौ शब्दों में निबंध लिखकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने स्कूलों में छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए है। इस बारे में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है। परिषदीय विद्यालयों में होने वाली निबंध प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रथम चरण की प्रतियोगिता कक्षा एक से पांचवीं और दूसरे चरण में कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता आयोजित कराने के बाद छात्रों के निबंध 15 फरवरी तक शासन की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें