फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लिंटर का हिस्सा टूटकर गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक मकान का लिंटर टूटकर गिर गया। कमरे में सो रहे परिवार ने आवाज सुनकर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

अश्वनी, उनकी पत्नी मोनिका, बेटी खुशी व प्रिया और बेटे वीर कमरे में सो रहे थे। अचानक लिंटर का एक हिस्सा टूटकर गिरने लगा। परिवार के सदस्य तुरंत कमरे से बाहर भागे। इसके तुरंत बाद लिंटर के दो बड़े टुकड़े नीचे आ गिरे। मलबे में दबने से कमरे में रखा फ्रिज और कपड़े धोने की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखा राशन भी खराब हो गया। पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें