फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेलकूद प्रतियोगिता में अभिभावकों ने दिखाया दमखम

Sun, 07 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
सैंट आरवी कान्वेट स्कूल में विश्व एथलेटिक्स दिवस आयोजित प्रतियोगिता में विजेता अभिभावको को सम्म
विज्ञापन
बड़ौत। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर अभिभावकों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकोें ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल की प्रबंधक चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। चेतना मशाल के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के अभिभावकों ने खेल के मैदान में बाजी मारी।
आकर्षण का मुख्य केंद्र 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़ व लेमन दौड़ रही। प्रधानाचार्य ने बताया कि 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़ और लेमन दौड़ में क्रमश: से सचिन राठी, मनोज कुमार, रजनीश, आजाद सिंह, रावत सिंह, रोबिन कुमार, साजिद, रविंद्र, मनीष, ओमवीर सिंह, टिंकू, बिजेंद्र, सचिन, राहुल, बोबी विजेता रहे। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर राजन जैन, ईशान, संदीप, वंदना, निधि, नेहा योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें