फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर हत्याकांड: रोबिन हलालपुर समेत तीन आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली(बागपत)। परमवीर तुगाना हत्याकांड में फरार रोबिन हलालपुर समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। जिनके न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 जून 2020 को कुर्डी गांव में परमवीर तुगाना पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसकी 29 जून को अस्पताल में मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में 14 आरोपी बनाए गए थे। जिसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दिनेश टापा उर्फ काला निवासी पटियाला चौंक जींद हरियाणा, चतर सिंह निवासी करनावल, मेरठ व रोबिन हलालपुर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिसमें कोर्ट के आदेश पर फरार तीनों आरोपियों के घर पर बृहस्पतिवार को कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। जिनके न्यायालय में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
दोघट। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज मांगने और बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाया। जिसमें एसपी के आदेश पर महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर धनौरा निवासी उस्मान, लुकमान, अकबर, नाजमा, रुकसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सडक पर फैला खून देख जमा हुई भीड़
अमीनगर सराय। क्षेत्र के सहड़भर-अमीनगर सराय मार्ग पर सड़क पर खून फैला देख भीड़ जमा हो गई। वहां आसपास रहने वाले किसानों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीण राजेश, विकास, सतेंद्र आदि ने बताया कि इसके चलते ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम इंद्रपाल का कहना है कि अभी तक हादसे या फिर अन्य घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें