बागपत। प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा के सोनपीत बॉर्डर की निवाड़ा पुलिस चौकी पर पराली की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोक दी गई। हरियाणा से बड़ी संख्या में पराली पश्चिम यूपी में लाई जाती हैं। ईंट भट्टों में जलाने के अलावा पशुओं के चारे और सूखे के काम में भी पराली का प्रयोग पशुपालक करते हैं। पशु व्यापारी पराली खरीदते हैं। पुलिस ने निवाड़ा चौकी पर पराली लदे वाहनों को रुकवा दिया है, जिससे यहां वाहनों की लंबी कतार लगी रही।