फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज और प्रियांशी ने जीती 50 मीटर फर्राटा दौड़

विज्ञापन
गांगनौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ऊंचीकूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत, दोघट। गांगनौली गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्कूल के बालक वर्ग में पंकज और बालिका वर्ग में प्रियांशी ने 50 मीटर फर्राटा दौड़ जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान सतवीर राठी व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने किया।
विज्ञापन

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल बालक वर्ग में 100 व 200 मी. दौड़ में मोनिश, 400 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मी. दौड़ में किरण, 200 मी. में सना और 400 मीटर दौड़ में सुहाना पहले स्थान पर रही। बालक वर्ग लंबी कूद में मोनिश व बालिका वर्ग में सुहाना ने बाजी मारी। बालक वर्ग कबड्डी में गांगनौली की टीम प्रथम व इदरीशपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गांगनौली की टीम प्रथम और भगवानपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।
उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में हिमांशु, 200 मीटर में नितिन, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंशु, 200 मीटर में मीनाक्षी व 600 मीटर में दीपाली और लंबी कूद में मीनाक्षी व ऊंची कूद में खुशी पहले स्थान पर रहीं। इस मौके पर मनोज कुमार, विकास माजरा, अनिल कुमार, जितेंद्र तोमर, रोहित चौहान, संजीव राठी, अमेश, रूबी पंवार, मंजू राठी, अमरपाल, प्रदीप मौजूद रहे।

गांगनौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंम करते अ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें