ओर ये लाठी से दबोच लिया: मवीकलां गांव के जंगल में अजगर को लाठी से पकड़ने का प्रयास करता युवक गु
बालैनी (बागपत)। चिरचिटा-पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर सोमवार की सुबह 15 फिट लंबा अजगर मिलने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
मवीकलां का बिंदर वन विभाग में चौकीदार है। सोमवार की सुबह वह अपने खेत में फूल तोड़ने के लिए गया था। उसे रास्ते में अजगर दिखाई दिया तो उसने शोर मचा दिया। जिससे पास के खेतों में काम कर रहे गांव के कालू, संजय प्रधान, हरेंद्र और राजीव पहुंच गए। वहां शोर सुनकर अजगर पास बने एक गड्ढे में घुस में गया। बिंदर ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर अजगर के बारे में सूचना दी। वन रक्षक मोहित सांप पकड़ने वाले ढिकाना गांव के गुलशन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गुलशन ने अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। वन रक्षक मोहित ने बताया कि अजगर को दादरी के वन क्षेत्र में छोड़ दिया है। संवाद