खेकड़ा। नगर में ब्लैक फंगस के लक्षण वाला एक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
नगर निवासी एक व्यक्ति करीब 20 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित हुआ था। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इसके बावजूद वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाया। अब उसे ब्लैक फंगस ने चपेट में ले लिया है। उसकी आंखों पर सूजन आ जाने के कारण चेहरा ब्लैक पड़ गया है। आंखों और सिरदर्द की शिकायत बनी हुई है। वह मंगलवार को कोविड-19 अस्पताल पहुंचा। उसे जांच के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि मरीज मे ब्लैक फंगस जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसलिए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।