फोटो नंबर 21केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अयोध्या में निकाली गई श्रीराम की प्रतिमा की परिक्रमा में कस्बे के रहने वाले पंडित पंकज कौशिक भी शामिल हुए।
कस्बे के मोहल्ला चक्रसैनपुर के रहने वाले पंडित पंकज कौशिक अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। रविवार को अयोध्या में श्रीराम की सचल प्रतिमा की परिक्रमा यात्रा निकाली गई। इसमें अनेकाें पंडितों के साथ ही कस्बावासी पंडित पंकज कौशिक को भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पंडित पंकज कौशिक के परिवार वालों के साथ ही कस्बे में खुशी का माहौल है। प्रतिमा परिक्रमा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखकर अनुज कौशिक, जयभगवान, श्रीपाल, मोहन, देवेेंद्र शर्मा, कृष्णपाल आदि रामभक्त भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर झूम उठे।