दोघट। मांगरौली गांव के पंचायत घर में शुक्रवार को राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों की पंचायत हुई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में करीब 300 राशन कार्ड है। राशन डीलर कई माह से राशन वितरण में अनियमितता बरत रहा है। डीलर प्रति यूनिट दो किलो राशन कम दे रहा है। पूरा राशन मांगने पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करने का निर्णय लिया। पंचायत में कृष्णपाल, हनीफ, महेश, जगदीश, सतेंद्र, साजिद, प्रेम सिंह, रेखा, रसीदन, नीलम, उषा, अनिता, कृष्णा, राकेश मौजूद रहे। उधर, आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल का कहना है कि डीलर के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।