फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मजदूर को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा चौकी के पास बुधवार रात धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मजदूर को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहनर गांव के रहने वाले सुनील ने बताया कि उसका भाई प्रमोद पुत्र पाले ईंट भट्ठों पर मजदूरी करता है। बुधवार रात वह किसी काम से निवाड़ा चौकी के पास जा रहा था। तभी पीछे से आई धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने प्रमोद को कुचल दिया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने घेर लिया, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें