फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पाबला गांव में शनिवार को नमो कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें पाबला की टीम ने बसी की टीम को हराकर मैच जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वंदेमातरम गान से किया गया। इसके बाद कबड्डी का मुकाबला शुरू कराया गया। इसमें पाबला की टीम ने शुरुआत से पकड़ मजबूत रखी और वह आखिर तक आगे रही। बसी की टीम को हराकर मैच जीता। वहां मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ़ चंद्रमोहन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस कारण ही एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। ग्रामीण अंचल के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, योगेश गुर्जर, ग्राम प्रधान मनोज गुर्जर, सुंदर धामा, मोहित, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदिमौजूद रहे।