फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 64 शिकायत में से मात्र तीन का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
समाधान दिवस पर बड़ौत तहसील में फरयादियों की समस्याएं सुनते अधिकारी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत/खेकड़ा। तहसील दिवस में एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग और नायब तहसीलदार विकास ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 64 शिकायर्तें आइं, जिनमें से मौके पर तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय के कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ समय अवधि में लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर ईओ अनुज कौशिक, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल सिंह, एसडीओ नलकूप सौरभ, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान आदि शामिल रहे। उधर, खेकड़ा में शनिवार को तहसीलदार प्रदीप कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग, विद्युत निगम और पुलिस विभाग से संबंधित 16 शिकायतें आई। इनमें से राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिया। संवाद
पैमाइश कराने की मांग की
बागपत। मवीकलां गांव के रहने वाले किसान जयकुमार ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने उसकी जमीन को खुर्द बुर्द कर दिया है। किसान ने तहसील दिवस में शिकायत कर जमीन की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें