फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैविक खेती किसानों के लिए संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। रंछाड़ गांव में शनिवार को किसानों की बैठक हुई, जिसमें जैविक खेती के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उसके फायदे भी बताएं।
चौधरी कृष्णपाल के आवास पर आयोजित बैठक में रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि कीटनाशक जहरीली दवाई और पेस्टीसाइड से जमीन खराब होती जा रही हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती पूरे देश में बढ़ती जा रही है। सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे जमीन की ताकत दोगुनी होती है। सरकार केंचुआ पालन और जैविक खेती के लिए सब्सिडी भी दे रही है। बैठक में विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजीव बालियान, दीपक, कुमार, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें