फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व सीएमओ और डिप्टी सीएमओ की गिरफ्तारी के आदेश

Tue, 13 Dec 2022 08:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में नसबंदी के बावजूद महिला के गर्भवती होने के मामले में पूर्व सीएम और डिप्टी सीएमओ की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के पूर्व सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा व डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के 6,34,000 रुपये जमा नहीं करने पर एसडीएम ने गिरफ्तारी आदेश जारी किए हैं। दोनों पर नसबंदी के बाद भी महिला के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना लगाया गया था। करीब एक माह पहले दोनों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी।

विज्ञापन


सुल्तानपुर हटाना गांव के रहने वाले सुभाष ने पत्नी बबली की 20 मार्च 2017 को बागपत सीएचसी में नसबंदी कराई थी। उसको तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा व बागपत सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने नसबंदी कराने के बाद बच्चे नहीं होने की बात कही थी। नसबंदी कराने के बाद उसकी पत्नी दिसंबर में गर्भवती हो गई। वह शिकायत लेकर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के पास पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगस्त 2018 में पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया।

उसने 15,25,000 रुपये क्षतिपूर्ति के लिए उपभोक्ता फोरम में प्रार्थनापत्र दिया। जहां सुनवाई के बाद 22 फरवरी को डॉ. सुषमा चंद्रा व डॉ. यशवीर सिंह पर जुर्माना लगाते हुए एक महीने के अंदर पीड़ित को देने के आदेश दिए थे। पीड़ित को रुपये नहीं दिए गए तो डीएम कार्यालय के निर्देश पर करीब एक माह पहले डॉ. सुषमा चंद्रा व डॉ. यशवीर सिंह की 6,34,000 रुपये की तहसील से आरसी जारी की गई।
विज्ञापन


तहसील कर्मियों के कई बार जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए गए तो एसडीएम पूजा चौधरी ने डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के 15 दिसंबर तक गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। सीएमओ रहीं डॉ. सुषमा चंद्रा रिटायर्ड हो चुकी हैं और उनके आवास के बारे में तहसील कर्मी पता नहीं लगा सके। तहसील कर्मी सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो वहां से उनको जल्द ही रुपये जमा कराने की बात कहकर लौटा दिया गया।

एसडीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे, लेकिन तहसील कर्मियों को बता दिया गया है कि पैसा जल्द ही जमा करा दिया जाएगा। विभाग ने शासन से पैसा मांगा हुआ है और वहां से आते ही जमा कराया जाएगा। इसके लिए समय मांग लिया गया है। - डाॅ. दिनेश कुमार, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें