शहीद स्थल की जमीन पर पंचायत घर बनाने का विरोध
बागपत। गौरीपुर हबीबपुर निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति यशपाल सिंह बीएसएफ के जवान थे। वह वर्ष 2001 में जम्मू कश्मीर के बारामुला में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनके नाम से गौरीपुर हबीबपुर में शहीद स्थल बनाया गया था। शहीद स्थल की खाली पड़ी जमीन पर 15 अगस्त व 26 जनवरी को कार्यक्रम होते हैं, जिनमें काफी लोग जुटते हैं। अब शहीद स्थल की जमीन पर अधिकारी पंचायत व शौचालय का निर्माण करना चाहते हैं, यह शहीद यशपाल सिंह का अपमान होगा। पंचायत घर के लिए पहले ही दूसरी जमीन कागजों में चढ़ी हुई है। सुनीता ने डीएम और सीएम को भी शिकायत भेजी है। संवाद