बागपत। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने पिछले छह माह में गुमशुदा और अपहृत हुए 191 बच्चों को सकुशल तलाश किया गया। जिन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हर माह ऑपरेशन स्माइल चलाकर परिवार से बिछड़े व अपहृत किशोरों तथा किशोरियों को तलाशकर कर उनके माता पिता के पास पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिसमें मई माह में 36 अपहृत व गुमशुदाओं को तलाश कर परिजनों को सौंपा गया। जबकि पिछले छह महीने में जिले के अलग-अलग थानों से 191 गुमशुदा व अपहृत तलाशकर कर परिवार से मिलाया गया।