बागपत। रटौल में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 16 मरीजों में डेंगू के केवल लक्षण मिले और अभी तक उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी। उनके सैंपल लेकर जिला अस्पताल में भेजे गए तो एलाइजा जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी। रटौल कस्बे में बुखार के मरीज बढ़ने के कारण खेकड़ा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को वहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर 49 मरीजों की डेंगू की जांच की थी। इनमें 16 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद ब्लड सैंपल लेने के बाद एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया था। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि जिले में अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है और यहां कोई मरीज नहीं है। संवाद