फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग पर हिसावदा मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बागपत निवासी आस मोहम्मद अपने बहनोई यूसुफ निवासी पानीपत के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर हिसावदा मोड़ पर सामने से ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में यूसुफ की मौत हो गई, जबकि आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। आस मोहम्मद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक यूसुफ के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें