फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना बीता, चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक माह पूर्व हुई चोरी करने की घटना को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

कॉलेज में 18 अगस्त की छुट्टी होने के बाद रात में चोरों ने प्रधानाचार्या कक्ष व स्टाफ रूम कक्ष के ताले तोड़कर वहॉ से 12 छत के पंखे चोरी करने की घटना को दिया था। प्रधानाचार्या सुशीला पांडेय ने बिनौली थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग भी नहीं लगा पाई। चोरी की इस घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने एसपी बागपत से घटना का खुलासा करने की मांग की है। इसके अलावा गल्हेता के हेल्थ वेलनेस सेंटर से चोरों द्वारा इंवर्टर, ट्यूब, बल्ब, डोरी व मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने की घटना का भी थाना पुलिस अब तक खुलासा नहीं पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें