बड़ौत। संजय नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने रविवार को कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि 12 अक्तूबर को कोमल नाम की महिला वीडियो कॉल आई। आरोप लगाया कि जब तक कुछ समझ पाता, वीडियो कॉल करने वाली महिला उसकी रिकार्डिंग कर कॉल को बंद कर देती है। कुछ दिनों बाद उक्त महिला का फोन आता है और अश्लील वीडियो बनाए जाने की बात कहते हुए एक लाख रुपये की मांग करती है। आरोप लगाया कि महिला का एक साथी खुद को दिल्ली पुलिस में अफसर बताकर रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देता है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद