फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर फंड में भेजी एक लाख पांच सौ रुपये की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने पीएम केयर फंड में एक लाख पांच सौ अस्सी रुपये की राशि भेजी। उन्होंने यह धनराशि भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर को सौंपी। कहना है कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में देश को अपने प्रत्येक नागरिक के सहयोग की जरूरत है। सबके सहयोग से मिलकर ही हम इस संकट से निपट सकते हैं। अपने देश और अपनी सरकार के हाथ मजबूत करें ताकि हम कोविड-19 नामक वायरस से जीतकर पुन: विकास के पथ पर अग्रसर हों। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष नमन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें