फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा पिकअप पलटने से एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव से रविवार सुबह टाटा पिकअप गाड़ी में ग्रामीण सब्जी भरकर बुढ़ाना जा रहे थे। वे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर सडक़ पर पलट गई। जिसमें गाड़ी सवार छोटू, गोरा, अक्षय, संजू, सुभाष, चालक मोहित घायल हो गए। बताया कि घायलों को बड़ौत अस्पताल लेकर जाते समय छोटू पुत्र शिवकुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल गोरा की हालत गंभीर बताई गई है। घायल अक्षय, संजू, सुभाष, मोहित को उपचार के बाद घर भेज दिया है। मृतक छोटू के शव का पुलिस कार्रवाई के बिना गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। इसको लेकर कोई शिकायत भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें