बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बृहस्पतिवार से केवल एक संक्रमित मिला है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2022 हो गई है जबकि एक्टिव केस 41 हो गए है। अब तक 1979 लोग घर पर रहकर ही ठीक हो चुके है। तीसरी लहर में सात लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने व स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी है।