खेकड़ा। मंगलवार सुबह फखरपुर और गोठरा रेलवे हाल्ट के बीच दिल्ली से शामली जाने वाली यात्री ट्रेन की चपेट में आकर करीब 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की लोवर पहने हुए था। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद