फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फाइटर प्लेन से एक बेटी दिखाएगी करतब तो दूसरी बेटी करेगी कदमताल

Thu, 25 Jan 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
मीतली गांव निवासी कैप्टन चेतना शर्मा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बागपत/रमाला। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर होने वाली परेड में जिले की एक बेटी फाइटर प्लेन उड़ाकर करतब दिखाएगी तो दूसरी बेटी वहां कदमताल करेगी। परेड में जिले की दो बेटियों के शामिल होना बागपत के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए बागपत की दो बेटियों का चयन किया गया है। मीतली गांव की चेतना शर्मा के पिता राम दत्त शर्मा सेना से सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में चेतना का चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में हुआ था। वह फिलहाल आर्मी हॉस्पिटल मेरठ में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। अब उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ और उनकी फुल ड्रेस रिहर्सल 23 और 24 जनवरी को पूरी हो चुकी है। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में उसका चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
- कंडेरा की पायलट बेटी उड़ाएगी विमान
पंजाब में तैनात कंडेरा की आरती तोमर को भी 26 जनवरी की परेड में हवाई बेड़े में शामिल किया गया है। आरती की नियुक्ति 21 दिसंबर 2019 में वायु सेना में फाइटर पायलट के पद पर उड़ीसा में हुई थी। फिलहाल वह पंजाब में तैनात है। आरती तोमर के पिता प्रमोद तोमर सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मोदीनगर में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी माता सरोज तोमर गृहणीं हैं। आरती के चाचा मनोज ने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग उड़ीसा के बीदर एयरफोर्स स्टेशन पर हुई थी। आरती के गणतंत्र दिवस पर हवाई बेड़े में शामिल होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें