रमाला। पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए बिजली तारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से कैंटर में लदे बिजली के तारों के 18 बंडल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को ककड़ीपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही कैंटर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कैंटर नहीं रोकी, जिसे पीछा कर पड़ा गया। बताया कि चालक कैंटर में लदे बिजली के तारों के 18 बंडल के बारे में जवाब नहीं दे पाया। जांच में बिजली के तार दिल्ली से चोरी मिले, जिन्हें बेचने के लिए शामली ले जा रहा था। इस मामले में रिपोर्ट कर कैंटर सीज कर दिया और आरोपी को जेल भेज दिया।
रमाला थाना प्रभारी लाइन हाजिर
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने रमाला थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है।