चांदीनगर। रटौल में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को बुखार से कस्बे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कस्बे में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
रटौल निवासी अफसर के डेढ़ साल के पुत्र अबूअजर की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था और उसका कस्बे के ही एक निजी चिकित्सक के उपचार चल रहा था। लोगों का कहना है कि कस्बे में जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा बच्चे बुखार से पीड़ित है।
कस्बे के सतीश, कपिल, संजय, नरेश, बॉबी शर्मा, शहजाद ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी अरविंद मालिक का कहना है बच्चे की मौत के बारे में कोई सूचना नही है। कस्बे में टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी और कैंप लगाकर लोगों की जांच भी कराई जाएगी।