फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 12वीं के एक छात्र ने फेल होने और दूसरे ने कम नंबर आने पर की आत्महत्या

Wed, 15 May 2024 04:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
मर्तक छात्र लक्ष्य का फाइल फोटों। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई का 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक छात्र ने फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरे छात्र ने 12वीं में कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन

बड़ौली के दिव्यांग पवन का बेटा लक्ष्य (23) सोमवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम आने पर चार विषय में फेल हो गया। इसका पता चलने पर परिजनों से बचकर जंगल में स्थित आम के बाग में चला गया। जहां उसने पेड़ पर फंदे से लटककर फांसी लगा ली। उसके फांसी लगाने का पता चलने पर परिजन उसे लेकर नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। पिता पवन के अनुसार लक्ष्य ने 10वीं में 58 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। यह भी बताया जा रहा है कि दो माह पहले स्कूल के पास हुए झगड़े के बाद छात्र लक्ष्य को स्कूल नहीं आने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से पढ़ाई कर रहा था।
- आयुष ने कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
बड़ौत की पट्टी चौधरान के रहने वाले नगर पालिका कर्मी अंकित के भाई आयुष तालियान (16) ने 12वीं में कम अंक आने पर सोमवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर नगर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से छात्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया तो परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मंगलवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। आयुष के पिता राजेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है और अब आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

- छात्रों के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। परीक्षा परिणाम को लेकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। -एनपी सिंह, एएसपी

मर्तक छात्र लक्ष्य का फाइल फोटों। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें