विश्वकर्मा जयंती पर हवन कर शोभायात्रा निकाली
बागपत/चांदीनगर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले में जगह-जगह हवन कर समाज के लोगों ने आहुति दी। गांव कहरका में शोभायात्रा निकाली। उधर लायंस क्लब बागपत ने शिल्पकार व मेकेनिकों को सम्मानित किया।
शहर के कोर्ट रोड पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लायंस क्लब बागपत के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ ध्वज वंदना व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें शिपल्कार मुकेश कुमार मेहता, मशीन की मरम्मत करने वाले मोहम्मद हनीफ, मशीन संचालक सर्वे मिश्रा, लकड़ी कारीगर रविंद्र कुमार को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजयपाल यादव, प्रमोद प्रकाश शर्मा, राजपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह, समय सिंह, विनोद कुमार शर्मा, वेदप्रकाश, हाजी यासीन, अरविंद गोयल, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
उधर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कहरका गांव में आयोजित हवन में समाज के लोगों ने आहुति दी। इसके उपरांत बैंडबाजों व झांकियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जहां रोहताश विश्वकर्मा ने समाज से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान सुभाष, लियाकत, भरत सिंह, बाबूराम, रामनाथ पांचाल, गोपाल, भुरू पांचाल, भुल्ले पांचाल, लालू, रोहताश विश्वकर्मा, विकास ,जगदीश छवि विश्वकर्मा मौजूद रहे।
उधर, गौरीपुर जवाहरनगर गांव के व्याग्रप्रस्थ आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा की गई। रटौल के विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता यतेंद्र भाटी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हवन और यज्ञ कराया। जिसमें कर्मचारियों के हितों व सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गयी। इसके अलावा बस स्टैंड के निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर में हवन कर आहुति दी गई। साथ ही लोक निर्माण विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों ने भंडारे का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, सहायक अभियंता गोपाल स्वरूप ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष टेनिस कुमार, भूप सिंह, मांगेराम, जियाउलहक, कोमल पंवार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
बागपत में विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को सम्मानित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी- फोटो : BAGHPAT
केहरका गांव में विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : BAGHPAT