फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्धा की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक और कार आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार राजस्थान निवासी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
राजस्थान के जनपद झुंझनू थाना पिलानी के ग्राम धिंधवा बिचला का रहने वाला भीम सिंह मंगलवार को ताई कस्तूरी देवी, मां परमेश्वरी देवी, पत्नी समेश और पुत्र दीपांशु के साथ कार से गढ़ गंगा अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने गया था। अस्थियों को विसर्जित कर रात में ही वे सभी वापस घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे जब वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी आगे चल रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। चालक ने तेज ब्रेक लगाए, जिस कारण कार की ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार 70 वर्षीय कस्तूरी देवी की मौत हो गई। भीम सिंह, उसकी पत्नी समेश देवी, मां परमेश्वरी देवी और पुत्र दीपांशु घायल हो गए। पुलिस ने कार को ट्रक से अलग कराकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल रेफर किया। परमेश्वरी देवी को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन राजस्थान से खेकड़ा थाने में पहुंचे। घायल भीम सिंह ने ट्रक लेकर मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें