बागपत। बीड़ी नहीं देेने पर एक व्यक्ति ने ईट मारकर एक वृद्घ का हाथ तोड़ दिया। कोतवाली में तहरीर देते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सीनियर सिटीजन महावीर सिंह ने बताया मंगलवार को करीब सुबह साढे़ आठ बजे पड़ोस में रहने वाले हजारी ने बीड़ी मांगी तो उन्होंने मना कर दी। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने रास्ते में पड़ी ईंट उनके हाथ पर मार दी। परिजनों ने पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने उनके हाथ के एक्स-रे में फैक्चर बताया। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।