फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निनाना में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, आपूर्ति ठप

Sun, 05 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के शहीद बाबा अमर सिंह गेट पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से शुक्रवार रात्रि चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इससे 500 घरों से अधिक मकानों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे ग्रामीणों को पेयजल से लेकर अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
फैजपुर निनाना गांव निवासी रोहित धनकड़ ने बताया कि उनके गांव के शहीद बाबा अमर सिंह गेट पर 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे गांव के 500 से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया। सुबह होने पर ग्रामीण गेट के पास पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। जिसकी जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के बाद गांव के 500 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिस कारण शनिवार सुबह से लेकर शाम तक पेयजल, पशुओं के चारे समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर में तेल डलवाकर आपूर्ति चालू कराने की मांग की।

दो दिन पहले खेड़की के जंगल में उखाड़ा था ट्रांसफार्मर
दो दिन पहले खेड़की गांव के जंगल में सरूरपुर कलां मार्ग पर लगे एक ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया था। जिससे कई नलकूपों की आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

-
वर्जन-
फैजपुर निनाना गांव में गेट पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से दी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद तेल डलवाकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। खेड़की गांव के जंगल में नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा।-राजीव गौतम, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें