फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नहीं कर रहे ठीक से काम, जल्द लाए सुधार : सांसद

Sun, 23 Jun 2024 04:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने अफसरों पर पीएम और सीएम की कार्यप्रणाली के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। साथ ही सुधार लाने की नसीहत भी दी। समीक्षा बैठक में डीआईओएस सांसद के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर सांसद ने डीआईओएस को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने डीआईओएस को काॅलेजों में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार करने के साथ शिक्षकों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक योगेश धामा ने यमुना में ठोकरे नहीं लगाने का मुद्दा उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी को बाढ़ से राहत बचाव के कार्य शुरू करने और यमुना किनारों पर मिट्टी कटान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा समेत अन्य मौजूद रहे।



विधायक बोले, ट्रांसफार्मर फुंकने पर अवर अभियंता कराते है वसूली

समीक्षा बैठक में विधायक योगेश धामा ने ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर वसूली की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं ने कुछ युवकों को अवैध वसूली के लिए रख रखा है। जो ट्रांसफार्मर फुंकने पर क्षेत्र में जाकर रुपयों की वसूली कर अवर अभियंताओं तक पहुंचाते हैं। इसके बाद ही ट्रांसफार्मर ठीक कराया जाता है। उन्होंने ऐसे अवर अभियंताओं और वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने रेत के ओवरलोड वाहनों के गुजरने से सड़कें क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर डीएम ने खनन के तीन पट्टे निरस्त किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन


-

भाजपाइयों ने रालोद वालों पर लगाया आरोप

लोनिवि के विश्राम गृह में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी। जहां भाजपा नेता जसवीर सोलंकी ने रालोद वालों पर आरोप लगाया कि चुनाव में बड़ी जीत होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को नजर अंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद के कुछ पदाधिकारी अपनी बैठकों में भाजपा वालों पर लोकसभा चुनाव में मेहनत नहीं करने का आरोप लगाते रहते हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने सभी की मेहनत से जीत होने की बात कहीं। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने गांव में तालाबों की सफाई कराने, चमरावल मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की।


मरीजों को मिले बेहतर सुविधा
बागपत। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सीएचसी बड़ौत का निरीक्षण कर चिकित्सा कक्ष, पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, प्रसव कक्ष, जच्चा बच्चा वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, कोल्ड चैन कोल्ड रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहा भर्ती मरीज मंजू, जरीना से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने
बावली की अस्थाई गौशाला में गाय का पूजन कर गुड़ और केला खिलाया। गौशाला के गायों के रखरखाव, सफाई, प्रकाश, हरा चारा व भूसे की पर्याप्त व्यवस्था मिलने पर प्रशंसा की। उन्होंने टीकाकरण के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को भ्रमण करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि जिले में काकोर, विजयवाड़ा, नंगला अगरी वृहद गौ संरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें