बागपत। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनना कम कर दिया है। इसलिए ही आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में बागपत नीचे खिसकता जा रहा है। तीन महीने पहले तक प्रथम स्थान पर रहने वाला बागपत अब प्रदेश में सातवें स्थान पर पहुंच गया।
आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने की जुलाई की रैंकिंग जारी की गई। जिसमें बागपत जनपद पूरे प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा। बागपत जनपद ने 130 में से 127 अंक हासिल किए और 97.69 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिस तरह से शिकायतों के निस्तारण में जिला नीचे खिसकता जा रहा है, उससे लग रहा है कि अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण करने में लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है।