बागपत। नगर के बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पंच मेवा और लड्डू का भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख और शांति की कामना की। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरित किया।
धर्म सभा में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना से ही शुभ कार्य प्रारंभ किए जाते हैं। यात्रा प्रारंभ करने से पहले गणपति के नाम उच्चारण करने से यात्रा बिना बाधा के पूर्ण होती है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल, अंकुश गोयल, सोनू मित्तल, एडवोकेट घनश्याम, सौरभ गुप्ता, सचिन, मनीष, विशाल, बबलू जैन, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, हिमांशु, प्रदीप जैन, दीपक मौजूद रहे।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुकेश गोयल, अंकुश गोयल, सोनू मित्तल, प्रवीण कुमार, हिमांशु, विशाल, सौरभ गुप्ता, सचिन, मनीष, बबलू जैन, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक, अरविंद शर्मा, घनश्याम सिंह मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में गणेश चतुर्थी के पर्व पर आयोजित भजन कीर्तन में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT