खेकड़ा। सोमवार को भाद्रपद की दोज के चलते खेकड़ा के रेलवे रोड पर बूढ़ा बाबू की विशेष पूजा-अर्चना करने महिलाएं पहुंचीं। सुबह सात बजे से ही बूढ़ा बाबू की पूजा करने के लिए भीड़ लग गई। महिलाओं ने गुड़, आटा, फल आदि खाद्य सामग्री के साथ पूजन किया। बूढ़ा बाबू से अपने परिवार की सुख शांति एवं बच्चों की विभिन्न बीमारी से बचाव की कामना की।