फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अभिषेक, शांतिधारा, पूजन कर श्रीजी को 512 अर्घ्य चढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 02केएआर 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तों ने श्रीजी को शांतिधारा, अभिषेक पूजन कर 512 अर्घ्य चढ़ा धर्म लाभ उठाया। वहीं बड़ागांव के श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका चन्द्रमति माता ने धर्म सभा में प्रवचन किए।
भक्तों ने रविवार सुबह श्रीजी की नित्य नियम पूजा अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा की। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य पंडित जयकुमार निशांत ने मंगलाष्टक का पाठ कराया। जल की शुद्धि कराकर चारों कोनो पर चार कलशों की स्थापना कराकर सभी इंद्र-इंद्राणियों की प्राशुक जल से शुद्धि कराई। प्राशुक जल से सौधर्म इंद्र बने भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक किया। कुबेर इंद्र, सनत कुमार इंद्र, ईशान इंद्र, यज्ञ नायक, महेंद्र इंद्र, भरतचक्रवर्ती आदि सभी इन्द्र-इंद्राणियों ने भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तों ने भगवान शांतिनाथ, नंदीश्वर दीप, पंचमेरु, देवशास्त्र गुरु, पार्श्वनाथ भगवान की पूजा की। विधानाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ विधान की सभी क्रियाएं पूर्ण कराईं। भक्तों ने श्रीजी को 512 अर्घ्य समर्पित किए। मंदिर परिसर श्रीजी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने श्रीजी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। शाम के समय भक्तों ने श्रीजी की महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव जैन मंदिर में भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना की। आर्यिका चन्द्रमति माता ने धर्म सभा में प्रवचन कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान राजीव जैन, जिनेश जैन, सुमेर जैन, अंकुश जैन, विकास जैन, अभिषेक जैन, कमल जैन, राजेश जैन, मोहित जैन, आकाश जैन, विशेष जैन, संयम जैन, नितिन जैन, कमल जैन, महेश जैन, दीपक जैन, सन्नी जैन, विनय जैन, प्रमोद जैन, अमित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें