बिनौली। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि बुढेड़ा गांव में एक युवक ने पेंटर को बुलाकर एक मकान की बाहरी दीवार पर वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्लोगन लिखवा दिए। इस मामले में ग्राम प्रधान कृष्णपाल पुत्र जयचंद ने युवक के नामजद तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। साथ ही आरोपी युवक ओमकार निवासी बुढेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।