संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रहतना गांव में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने फसल कटवाकर रास्ते को कब्जामुक्त कराया। साथ ही कब्जा करने वालों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
राजस्व विभाग की टीम बुधवार को पुलिस बल के साथ रहतना गांव में पहुंची। जहां कानूनगो अनिल कुमार ने बताया कि एक ग्रामीण ने कुछ लोगों पर रास्ते की जमीन पर कब्जा करने और खेती करने का आरोप लगाया था। जिससे आवागमन बंद हो गया था। इस मामले में ग्रामीण की शिकायत पर जांच कराई गई तो शिकायत सहीं मिली। इस मामले में बुधवार को पैमाइश के बाद ईंख की फसल कटवाकर रास्ते की जमीन को कब्जामुक्त कराया। उन्होंने कहा कि रास्ते की जमीन पर कब्जा करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर कानूनगो मुकेश कुमार, लेखपाल वीरेंद्र सिंह बैंसला, लेखपाल सुरेश चंद, लेखपाल रामपाल सिंह यादव, एसएसआई नंदकिशोर, एसआई नकुल कुमार, एसआई रामकुमार मौजूद रहे।