फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई, निर्दलीय भाजपाई बनने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत में सभासदों के देरी से आने के कारण तीन बार दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

- रालोद व सपा नेताओं को बड़ौत में नहीं मिला मंच, नीचे उतार दिए गए

फोटो एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/। नगर पालिका व पंचायतों के निवनिर्वाचित अध्यक्षों के साथ ही सभासदों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दिन भी निर्दलीय भाजपाई बनने को तैयार हो गए और मंच पर भाजपा के पोस्टर लगाए गए। बागपत में सभासदों के देरी से आने के कारण तीन बार शपथ दिलानी पड़ी, तो बड़ौत में रालोद और सपा नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिली और कोई नेता चढ़ा तो उसे नीचे उतार दिया गया।
बागपत में तीन बार दिलाई शपथ, रालोद नेता बोले तो एसडीएम गई
बागपत की जैन धर्मशाला में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां अध्यक्ष राजूद्दीन को एसडीएम पूजा चौधरी ने शपथ दिलाई। वहीं सभासदों को अध्यक्ष राजूद्दीन ने शपथ दिलाई। पहले शपथ होने के बाद एक सभासद पहुंची तो उसे अलग से शपथ दिलाई गई और उनकी शपथ होने के बाद तीन सभासद पहुंच गई। उनको भी अध्यक्ष ने तीसरी बार शपथ दिलाई। मंच पर विधायक प्रो. अजय कुमार, पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अहमद हमीद, जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे तो सपा के नेता वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मंच पर जब रालोद नेता बोलने लगे और वहां राजनीतिक भाषण होने लगे तो एसडीएम पूजा चौधरी वहां से चली गई। इस दौरान एडवोकेट देवेंद्र आर्य, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तोमर, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, सपा नेता नगेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में केवल सभासद मंच पर बैठे, नेताओं को नीचे उतारे
बड़ौत में जैन कालेज के मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता तोमर को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष बबीता तोमर ने सभासदों को शपथ दिलाई। वहां मंच पर केवल सभासदों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन नेताओं ने मंच पर जाने का प्रयास किया तो उनको नीचे उतार दिया गया। इस तरह सभी नेताओं को नीचे बैठना पड़ा और अध्यक्ष के पति अश्वनी तोमर खुद भी नीचे जमीन पर बैठे। वहां लोगों ने रालोद नेताओं के नारे लगाए तो सपा व चंद्रशेखर के नाम के नारे भी लगाने के लिए कहा गया। इस दौरान विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, डा. साहब सिंह, गौरव बडौत, डा अनिल आर्य, अमित राय जैन, धनेंद्र जैन, मास्टर सुरेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें