फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- रटौल में मंच पर भाजपा के पोस्टर लगाए, अमीनगर सराय अध्यक्ष भी जाने को तैयार
विज्ञापन

दोघट/ अमीनगर सराय। शुक्रवार को नगर पंचायत रटौल, टीकरी, दोघट और अमीनगर सराय के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही सभासदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मंच पर नवनिर्वाचित बोर्ड का निर्दलीय होने के बाद भी भाजपा के प्रति झुकाव साफ नजर आया। शायद इसके पीछे अपने निकाय में निर्बाध रूप से विकास कराने की मंशा इन जनप्रतिनिधियों की है।

रटौल में शपथ समारोह में मंच पर भाजपा का बैनर लगवाया
रटौल में निगार फार्म हाऊस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। वहां एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुनैद फरीदी को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष जुनैद फरीदी ने सभासदों को शपथ दिलाई। जुनैद फरीदी ने कहा कि वह कस्बे के पहले चेयरमैन हैं और यहां खूब विकास कराएंगे। वहीं मंच पर भाजपा का बैनर लगाया गया, जिसपर भाजपा नेताओं के फोटो थे। इस तरह शपथ के साथ ही यह साफ हो गया कि वह भाजपाई होने की पूरी तैयारी कर चुके है।
विज्ञापन




टीकरी में अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई शपथ



टीकरी में शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत मास्टर कलीराम राठी की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सरिता देवी ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई और सभी से कस्बे के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। कहा कि वह कस्बे में विकास कार्यों को सही ढंग से कराएंगे। समारोह स्थल पर दोघट, रमाला थानों का पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मांगेराम राठी, दांगी खाप चौधरी ओमपाल सिंह, अध्यक्ष के पति उपेंद्र राठी, रामकुमार राठी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, संजीव राठी, वीरेश तोमर, धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।



दोघट में अध्यक्षों के साथ ही सभासदों को शपथ दिलाई



दोघट में एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष संगीता ने नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि अध्यक्ष और सभी सभासद कस्बे का विकास करें। वे उनका हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, सतेंद्र पंवार, पूर्व चेयरमैन वायरन पंवार, हरेंद्र पंवार, विनोद गुप्ता, आनंद छिल्लर, रामछैल, सुनील पंवार एडवोकेट, डॉक्टर विरोत्तम तोमर, डॉक्टर राजीव तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अमीनगर सराय अध्यक्ष का भी भाजपा की तरफ झुकाव



अमीनगर सराय में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सुनीता मलिक ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस कारण ही उनके बेटे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक सहित पूरे परिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बावजूद सुनीता मलिक ने जीत दर्ज की। अब जीतने के बाद भी उनका झुकाव भाजपा की तरफ है और वह भी जल्द भाजपाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें